
अलसी का नाम प्राय: सभी ने सुना होगा लेकिन अलसी में कितने गुण हैं और इसको कितने विविध प्रकार से प्रयोग किया जा सकता है इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होगी। कुछ समय पहले से अलसी के बारे में पत्रिकाओं, अखबारों, इण्टरनेट, टीवी आदि पर बहुत कुछ उपलब्ध होता रहा है। कुछ शहरों में अलसी के व्यंजन जैसे बिस्कुट, ब्रेड आदि भी बेचे जाने लगे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) अलसी को सुपर स्टार फूड का दर्जा देता है। आयुर्वेद में अलसी को देवताओं का भोजन माना गया है। जिस अलसी का हम नाम तक भूल से गये, हमारे स्वास्थ्य के लिए इतनी ज्यादा लाभप्रद है कि इसे लाइफ लाइन कहना अतिश्योक्ति नहीं है।
अलसी का बोटेनिकल नाम लिनम यूजीटेटीसमम यानी अति उपयोगी बीज है। अलसी के पौधे में नीले फूल आते हैं। अलसी का बीज तिल जैसा छोटा, भूरे या सुनहरे रंग का व चिकना होता है। प्राचीनकाल से अलसी का प्रयोग भोजन, कपडा व रंगरोगन बनाने के लिए होता आया है। हमारी दादी मां जब हमें फोडा-फुंसी हो जाती थी तो अलसी का पुल्टिस बना कर बांध देती थी। अलसी में मुख्य पौष्टिक तत्व ओमेगा-3, फेटी एसिड एल्फा- लिनोलेनिक एसिड, लिगनेन, प्रोटीन व फाइबर होते हैं। अलसी गर्भावस्था से वृद्धावस्था तक लाभकारी है।
अलसी में लगभग 18% ओमेगा- 3 फेटी एसिड ALA होते हैं। अलसी ओमेगा- 3 फैटी एसिड का पृथ्वी का सबसे बडा स्रोत है। हमारे स्वास्थ्य पर अलसी के चमत्कारी प्रभावों को भली-भांति समझने के लिए हमें ओमेगा- 3 व ओमेगा- 6 दोनों ही हमारे शरीर के लिए आवश्यक हैं यानी ये शरीर में नहीं बन सकते हमें इन्हें अपने भोजन द्वारा ही ग्रहण करना होता है। ओमेगा- 3 अलसी के अलावा मछली, अखरोट आदि में भी मिलता है। मछली में DHA और EPA नामक ओमेगा- 3 फेटी एसिड होते हैं, ये अलसी में मौजूद ALA से शरीर के विभिन्न अंगों विशेष तौर पर मस्तिष्क, स्नायुतन्त्र व आंखों के विकास व उनके सुचारू रूप से संचालन में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं। हमारी कोशिकाओं की भित्तियां ओमेगा- 3 युक्त फोस्फोलिपिड से बनती है। जब हमारे शरीर में ओमेगा- 3 की कमी हो जाती है तो ये भित्तियां मुलायम व लचीले ओमेगा- 3 के स्थान पर कठोर व कुरूप ओमेगा- 6 फैट या ट्रांस फैट से बनती है और यहीं से हमारे शरीर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह प्रकार- 2ख् आर्थ्राइटिस, मोटापा, कैंसर आदि बीमारियों की शुरूआत हो जाती है। शरीर में ओमेगा- 3 की कमी व इनफलेमेशन पैदा करने वाले ओमेगा- 6 के ज्यादा हो जाने से प्रोस्टाग्लेन्डिन-ई 2 बनते हैं जो लिम्फोसाइटस व माक्रोफाज को अपने पास एकत्रित करते हैं व फिर से साइटोकाइन व कोक्स एंजाइन का निर्माण करते हैं और शरीर में इनफलेमेशन फैलाते हैं। मैं आपको सरल तरीके से समझाता हूं। जिस प्रकार एक अच्छी फिल्म बनाने के लिए नायक और खलनायक दोनों ही आवश्यक होते हैं। वैसे ही हमारे शरीर के ठीक प्रकार से संचालन के लिए ओमेगा- 3 व ओमेगा- 6 दोनों ही बराबर यानी 1:1 अनुपात में चाहिए। ओमेगा- 3 नायक हैं तो ओमेगा- 6 खलनायक हैं। ओमेगा- 6 की मात्रा बढने से हमारे शरीर में इन्फलेमेशन फैलता है तो ओमेगा- 3 इनफलेमेशन दूर करते हैं, मरहम लगाते हैं। ओमेगा- 6 हीटर है तो ओमेगा- 3 सावन की ठण्डी हवा है। ओमेगा- 6 हमें तनाव सरदर्द, डिप्रेशन का शिकार बनते हैं तो ओमेगा- 3 हमारे मन को प्रसन्न रखते हैं, क्रोध भगाते हैं, स्मरण शक्ति व बुद्धिमता बढाते हैं। ओमेगा- 6 आयु कम करते हैं तो ओमेगा- 3 आयु बढाते हैं। ओमेगा- 6 शरीर में रोग पैदा करते हैं तो ओमेगा- 3 हमारी प्रतिरोधक क्षमता बढाते हैं। पिछले कुछ दशकों से हमारे भोजन में ओमेगा- 6 की मात्रा बढती जा रही है। मल्टीनेशनल कम्पनियों द्वारा बेचे जा रहे फास्ट फूड व जंक फूड ओमेगा- 6 से भरपूर होते हैं। बाजार में उपलब्ध सभी रिफाइण्ड तैल भी ओमेगा- 6 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। हाल ही हुई शोध से पता चला है कि हमारे भोजन में ओमेगा- 3 बहुत ही कम और ओमेगा- 6 प्रचुर मात्रा में होने के कारण हम उच्च रक्तखप, हरदयाघात, स्ट्रोक, डयबिटीज, मोटापा, गठिया, अवसाद, दमा, कैंसर आदि रोगों का शिकार हो रहे हैं। ओमेगा- 3 की यह कमी 30-60 ग्राम अलसी खाकर आसानी से पूरी की जा सकती है। ये ओमेगा- 3 ही अलसी को सुपर स्टार फूड का दर्जा दिलाते हैं।
अलसी हमारे रक्तचाप को सन्तुलित रखती है। अलसी हमारे रक्त में अच्छे कोलेस्ट्रोल (HDL- Cholesterol) की मात्रा को बढाती है और ट्राइग्लीसराइडस व खराब कोलेस्ट्रोल (LDL- Cholesterol) की मात्रा को कम करती है। अलस दिल की धमनियों में खून के थक्के बनने से रोकती है और हरदयघात व स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचाव करती है। अलसी सेवन करने वालों को दिल की बीमारियों के कारण अकस्मात मृत्यु नहीं होती। हृदय की गति को नियन्त्रित रखती है और वेन्ट्रीकुलर एरिदमिया से होने वाली मृत्यु दर को बहुत कम करती है।
अलसी में दूसरा महत्वपूर्ण पौष्टिक तत्व लिगनेन होता है। अलसी लिगनने का सबसे बडा स्रोत है। अलसी में लिगनेन अन्य खाद्यान्नों से कई सौ गुना ज्यादा होते हैं। लिगनेन एण्टीबैक्टीरियल, एण्टीवायरल, एण्टीफंगल और कैंसररोधी है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता है। लिगनेन कोलेस्ट्रोल कम करता है और ब्लड शुगर नियन्त्रित रखता है। लिगनेन सचमुच एक सुपर स्टार पोषक तत्व है। लिगनेन पेड पौधों में ईस्टोजन यानी महिला हारमोन की तरह कार्य करता है। रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में ईस्ट्रोजन का स्राव कम हो जाता है और महिलाओं को कई परेशानियां जैसे हाट फलशेज, ओस्टियोपोरोसिस आदि होती हैं। लिगनेन इन सबमें बहुत राहत देता है। लिगनेन मासिक धर्म सम्बन्धी अनियमिताएं ठीक करता है। लिगनेन हमें प्रोस्टेट, बच्चेदानी, स्तन, आंत, त्वचा आदि के कैंसर से बचाता है। यदि मां के स्तन में दूध नहीं आ रहा है तो उसे अलसी खिलाने के 24 घण्टे के भीतर स्तर में दूध आने लगता है। यदि मां अलसी का सेवन करती है तो उसे दूध में पर्याप्त ओमेगा- 3 रहता है और बच्चा अधिक बुद्धिमान व स्वस्थ पैदा होता है। अमेरिका में हुई शोध से पता चला है कि अलसी में 27 से ज्यादा कैंसर रोधी तत्व होते हैं। एडस रिसर्च असिसटेंस इंस्टिटयूट (ARAI) सन 2002 से एडस के रोगियों पर लिगनेन के प्रभावों पर शोध कर रही है और आश्चर्यजनक परिणाम सामने आये हैं। ARAI के निर्देशक डा0 डेनियल देव्ज कहते हैं कि जल्दी ही लिगनेन एडस का सस्ता, सरल और कारगर उपचार साबित होने वाला है।
अलसी में 27 प्रतिशत घुलनशील (म्यूसिलेज) और अघुलनशील दोनों ही तरह के फाइबर होते हैं अत: अलसी कब्ज, मस्से, बवासीर, भगन्दर, डाइवर्टिकुलाइटिस, अल्सरेटिव कोलाइटिस और आई0बी0एस0 के रोगियों को बहुत राहत देती है। कब्ज में अलसी के सेवन से पहले ही दिन से राहत मिल जाती है। हाल ही में हुए शोध से पता चला है कि कब्ज के लिए यह अलसी इसबगोल की भूसी से भी ज्यादा लाभदायक है। अलसी पित्त की थैली में पथरी नहीं बनने देती और यदि पथरियां बन भी चुकी हैं तो छोटी पथरियां तो घुलने लगती हैं।
अलसी त्वचा की बीमारियां जैसे मुंहासे, एग्जीमा, दाद, खाज, खुजली, छाल रोग, बालों का सूखा व पतला होना, बाल झडना आदि में काफी असरदायक है। अलसी में पाये जाने वाले ओमेगा- 3 बालों को स्वस्थ, चमकदार व मजबूत बनाते हैं। अलसी खाने वालों को कभी रूसी नहीं होती। अलसी खाने वालों को कभी भी रूसी नहीं होती। अलसी त्वचा को आकर्षक, कोमल, नम व गोरा बनाती है। अलसी खाने व इसके तैल की मालिश से त्वचा के दाग, धब्बे, झाइयां, झुर्रियां दूर होती हैं। अलसी आपको युवा बनाए रखती है। आप अपनी उम्र से काफी वर्ष तक छोटे दिखते हैं। अलसी उम्र बढाती है।
अलसी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाती है। गठिया, गाउट, मोच आदि में अत्यन्त लाभकारी है। ओमेगा- 3 से भरपूर अलसी यकृत, गुर्दे, एडरीनल, थायराइड आदि ग्रान्थ्यिों को ठीक से काम करने में सहायक होती है। अलसी ल्यूपस नेफ्राइटिस और अस्थमा में राहत देती है।
अलसी हमारे मन को शान्त रखती है, इसके सेवन से चित्त प्रसन्न रहता है, विचार अच्छे आते हैं, तनाव दूर होता है, बुद्धिमत्ता व स्मरण शक्ति बढती है तथा क्रोध नहीं आता। अलसी के सेवन से मन और शरीर में एक दैविक शक्ति और ऊर्जा का प्रवाह होता है। अलसी एल्जीमर्स मल्टीपल स्कीरोसिस, अवसाद (Depression), माइग्रेन, सीजोफ्रेनिया व पार्किनसन्स बीमारी में बहुत लाभदायक हैं। गर्भावस्था में शिशु की आंखों व मस्तिष्क के समुचित विकास के लिए ओमेगा- 3 अत्यन्त आवश्यक होते हैं। ओमेगा- 3 से हमारी नजर अच्छी हो जाती है, रंग ज्यादा स्पष्ट व उजले दिखाई देने लगते हैं। आंखों में अलसी का तैल डालने से आंखों का सूनापन दूर होता है और काला पानी व मोतियाबिंद होने की सम्भावना भी बहुत कम होती है। अलसी बढी हुई प्रोस्टेट ग्रन्थि, नामर्दी, शीघ्रपतन, नपुंसकता आदि के उपचार में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
अलसी ब्लड शुगर को नियन्त्रित रखती है, डायबिटीज के शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों को कम करती है। चिकित्सक डायबिटीज के रोगी को कम शर्करा और ज्यादा फाइबर लेने की सलाह देते हैं। अलसी व गेंहू के मिश्रित आटे में 50% कार्ब, 16% प्रोटीन व 20% फाइबर होते हैं यानी इसका ग्लायसीमिक इन्डेक्स गेंहू के आटे से काफी कम होता है। डायबिटीज के रोगी के लिए इस मिश्रित आटे से अच्छा भोजन क्या होगा ? मोटापे के रोगी को भी बहुत फायदा होता है। अलसी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इस कारण अलसी के सेवन से लम्बे समय तक पेट भरा हुआ रहता है, देर तक भूख नहीं लगती है। यह बी0एम0आर0 को बढाती है, शक्ति की चर्बी कम करती है और हम ज्यादा कैलोरी खर्च करते हैं।
असली बाडी बिल्डर के लिए आवश्यक व सम्पूर्ण आहार है। अलसी में 20% आवश्यक अमाइनों एसिड युक्त अच्छे प्रोटीन होते हैं। प्रोटीन से ही मांस-पेशियां बढती हैं। अलसी भरपूर शक्ति देती है। कसरत के बाद मांसपेशियों की थकावट चुटकियों में ठीक हो जाती है। बाडी बिल्डिंग पत्रिका मसल मीडिया 2000 में प्रकाशित आलेख ‘बेस्ट आफ द बेस्ट’ में अलसी को बाडी के लिए सुपर फूड माना गया है। मि0 डेकेन ने अपने आलेख ‘आस्क द गुरू’ में अलसी को नम्बर वन बाडी बिल्डिंग फूड का खिताब दिया। अलसी हमारे शरीर को भरपूर ताकत प्रदान कर हम में नई ऊर्जा का प्रवाह करती है तथा स्टेमिना बढाती है।
हमें प्रतिदिन 30-60 ग्राम अलसी का सेवन करना चाहिए। रोज 30-60 ग्राम अलसी को मिक्सी में चटनी जार में पीस कर आटे में मिला कर रोटी, पराठा आदि बना कर खाएं। इसकी ब्रेड, केक, कुकीज, आइसक्रीम, लडडू आदि स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाये जाते हैं। अंकुरित अलसी का स्वाद तो कमाल का होता है। इसे आप सब्जी, दाल, सलाद आदि में भी डाल कर ले सकते हैं। इसे पीस कर नहीं रखना चाहिए। इसे रोजाना पीसें। ये पीस कर रखने से खराब हो जाती है। अलसी के नियमित सेवन से व्यक्ति के जीवन में चमत्कारी कायाकल्प हो जाता है। यह हर उम्र में उपयोगी है।
ओमेगा- 3 हमारे शरीर के लिए क्यों इतना महत्वपूर्ण ?
| ||
ए.एल.ए.(अल्फा लेनोलेनिक एसिड) आवश्यकता वसा अम्ल है यानी ये शरीर में नहीं बनते इन्हें भोजन द्वारा ही ग्रहण करना होता है। ए.एल.ए. हमारे शरीर में निम्न कार्य करता है।
· भ्रूण का विकास।
· त्वचा, नाखून व केश को स्वस्थ रखता है।
· लाल रक्त कणिकाओं की कार्य प्रणाली में मदद करता है।
· मस्तिष्क व स्नायु तन्त्र की हर कार्य प्रणाली में सहायक।
· रक्त व थक्का बनने में सहायक।
· इन्फलेमेशन ठीक करता है।
· शरीर में डी.एच.ए.और ई.पी.ए. (5 -10 प्रतिशत) ए.एल.ए. से बन जाते हैं।
| ||
असली पोषक तत्वों का खजाना
| ||
केलोरी
|
534 प्रति 100 ग्राम
| |
प्रोटीन
|
18.29 %
| |
कार्बोहाइड्रेट
|
28.88%
| |
वसा
|
42.16%
|
ओमेगा- 3 एल्फा-लिनोलेनिक एसिड 18.1 %
|
ओमेगा- 6 लिनोनिक एसिड 7.7 %
| ||
संतृप्त वसा 4.3 %
| ||
फाइबर
|
27.3 %
| |
विटामिन
|
थायमिन, विटामिन बी- 5, बी- 6 व बी- 12, फोलेट, नायसिन, राइबोफलेविन, विटामिन बी 17 और विटामिन सी
| |
खनिज
|
केल्शियम, तांबा, लोहा, मेगनीशियम, मैगनीज, फासफोरस, पोटेशियम, सेलेनियम और जिंक
| |
एण्टीआक्सीडेन्ट
|
लिगनेन, लाइकोपीन, ल्यूटिन और जियाजेन्थिन
| |
(जानकारियों का संकलन विभिन्न पुस्तको आदि से किया गया है।अन्य सभी जानकारी देने वालों का भी आभार प्रकट करता हूं)
