Tuesday, January 1, 2013

नव वर्ष 2013 की शुभकामनाओं के साथ .......

आया नूतन वर्ष सभी की पूरी हों आशाएँ।।
जीवन रथ के नूतन पथ की हों नूतन भाषाएं।

नये रंग में रंगे जिन्दीगी, रंगोली सी सोहे।
जीवन का नूतन प्रभात सबके तन मन को मोहे।।


फूल-फूल में प्रेम बढे और महके हर फुलवारी।
खिले धूप और बरसे वर्षा लहके खेती सारी।।


झोली सबकी भरदे ईश्वर, हों पूरी अभिलाषायें।
आया नूतन वर्ष ..........