Tuesday, April 25, 2017

बेल का शरबत




बेल का शरबत :-

सामग्री - 5 Glasses के लिये
 

बेल      -                    1 बडा (1 – 1.5 कि0ग्रा0)  

चीनी     -                    1/2 बाउल (आप शहद भी ले सकते हैं)

नींबू रस    -                    4 चाय के छोटे चम्‍मच

जीरा     -                 1/2 चम्‍मच
(भुना और पिसा)  

काला नमक -                  1/2 चम्‍मच

विधि -

1) बेल को तोड़कर उसका गूदा निकाल लें। बीजों को सावधानीपूर्वक निकाल दें। पल्‍प को मिक्‍सी में ग्राइन्‍ड कर लें।
2) इसके बाद चीनी, नींबू का रस, भुना जीरा और काला नमक डाल कर मिश्रण को मिक्‍सी में चला लें।

3) इसके बाद इसे बडे बाउल में छान लें। इस मिश्रण में ठंडा पानी बौर कुटा हुआ बर्फ मिलायें और स्वादिष्ट और ताज़ा बेल का शर्बत सर्व करें।



नोट  -  इसे बीजों के साथ ग्राइन्‍ड न करें अन्‍यथा इसका स्‍वाद कडवा हो जायेगा। .



बेल के शरबत के फायदे-
Ø  ये पेट को बहुत ठंडा रखता है।
Ø  ये आसानी से डायजेस्ट होने वाला है।
Ø  इसके सेवन से गैस और कब्ज की समस्या दूर होती है।
Ø  बेल का शरबत टीनेजर्स और यंग एडल्ट्स के लिए बहुत अच्छा है. इतना ही नहीं, 30 से कम उम्र के लोग बेल का शरबत आसानी से पी सकते हैं।
Ø  खून साफ करने में मदद करता है।
Ø  बेल एक ऐसा फल है जो पेड़ से टूटने के बाद भी कई दिन तक सही रहता है।
Ø  बेल में कई न्यूट्रिशंस जैसे प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन C उच्चे मात्रा में पाया जाता है।
Ø  बेल के पल्‍प में  vitamin A, vitamin B, dietary fibres और  calcium होता है।
Ø  एक पका बेल अपने रेचक प्रभावर के के लिये जाना जाता है। यह कई जठरांत्र संबंधी समस्याएं ठीक करनेए आंत्र आंदोलनों को नियमित करने तथा पुराने कब्‍ज को ठीक करने लिये भी जाना जाता है।
Ø  बेल फलों के रस में उपचार गुण हैं, यह पेट की श्लेष्म पर एक परत बनाता है और पेट के अल्सर को भर देता है।  
Ø  अध्ययनों से पता चला है कि बेल का तेल 21 प्रकार के बैक्टीरियों से लड़ सकता है।
Ø  यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।

किन लोगों के लिए नुकसानदायक है बेल का शरबत-
Ø  बेशक बेल का शरबत गर्मियों में बहुत फायदा करता है लेकिन डायबिटीज के मरीजों को बेल का शरबत नहीं पीना चाहिए क्यों कि इसको बनाते समय इसमें चीनी डाली जाती है।
Ø  हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं या इसकी दवा चल रही है तो ऐसे लोगों के लिए भी बेल का शरबत नहीं है।
Ø  कार्डियाक पेशेंट हैं तो बिल्कुल ना लें बेल का शरबत। अगर आप बेल का शबरत ले रहे हैं तो डॉक्टर से जरूर बात करें। दरअसल, बेल का शरबत बॉडी को वॉटर लेवल चेंज करता है।
Ø  डॉ. के अनुसार अगर आप कोई दवा ले रहे हैं या फिर आपकी उम्र 30 से अधिक है तो आपको बेल का शबरत लेते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

Ø  बेशक आप एकाध गिलास बेल का शरबत पी सकते हैं लेकिन रोजाना डायट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से जरूर कसंल्ट करें।

आम का पन्‍ना

कच्चे आम का पना या कैरी का पना गर्मियों के मौसम में सर्वाधिक पसन्द किये जाने वाला पारम्परिक भारतीय  पेय है, आम का पन्ना बहुत ही स्वादिष्ट होता है। जब गर्मियाँ अपने चरम पर हों तब आप आम का पन्ना बनाकर पी सकते हैं। गर्मियों में आपके शरीर को लू से बचाने और आपके शरीर के तापमान को स्थिर रखने में आम का पना बहुत सहायक होता है। यह आपके शरीर को शीतलता व तरावट भी देता है।  इसे बनाना ना केवल बेहद आसान है बल्कि यह बहुत जल्दी भी बन जाता है।


·         पन्ना - 8-10 गिलास
·         समय - 25 मिनट

सामग्री:
·         कच्चे आम -  300 ग्राम (मीडियम आकार के 2 - 3 आम)
·         भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच
·         काला नमक - स्वादानुसार (2 छोटी चम्मच)
·         काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
·         चीनी – 100 से 150 ग्राम (आधा से पौन कप)
·         पोदीना – 15 से 20 पत्तियाँ

विधि:
कच्चे आम को उपलों की आग में दबा कर भून लेते हैं और फिर इन भुने हुए कच्चे आमों से आम का पन्ना बना सकते हैं। परन्‍तु आग पर न भूनकर आजकल हम कच्चे आम को उबाल कर पीस लेते हैं और फिर इनसे आम का पन्ना बना लेते हैं। लेकिन उबले हुए आमों को छील कर उनका गूदा निकालने की जगह कच्चे आमों को उबालने से पहले ही छील लेना ज्यादा सुविधाजनक होता है।

इसके लिये सबसे पहले कच्चे आमों को धोकर उन्हें छील लीजिये और फिर उनकी गुठलियों से गूदे को अलग करके एक कप पानी में डालकर उबाल लीजिये। अब मिक्सी में ये उबला हुआ गूदा, चीनी, काला नमक और पोदीने की पत्तियाँ डालकर अच्छी तरह से पीस लीजिये और फिर इसमें एक लीटर ठंडा पानी मिला कर इसे छलनी में छान लीजिये।

आम का पन्ना तैयार है। अब इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर व काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाइये और फिर बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा परोस कर पीजिये। 

नोट : यदि आप चाहें तो इस आम के पन्ने को पोदीने की पत्तियों से सजा कर भी परोस सकते हैं।


Monday, April 10, 2017

सहजन - मानव के लिए प्रकृति का चमत्कार

सहजन - मानव के लिए प्रकृति का चमत्कार


 *दुनियां का सबसे ताकतवर पोषक आहार है सहजन (मुनगा) 300 से अधि्क रोगो मे बहोत फायदेमंद इसकी जड़ से लेकर फुल, पत्ती, फल्ली, तना, गोन्द हर चीज़ उपयोगी होती है
*आयुर्वेद में सहजन से तीन सौ रोगों का उपचार संभव है
*सहजन के पौष्टिक गुणों की तुलना 
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
-विटामिन सी- संतरे से सात गुना
-विटामिन ए- गाजर से चार गुना
-कैलशियम- दूध से चार गुना
-पोटेशियम- केले से तीन गुना
-प्रोटीन- दही की तुलना में तीन गुना
 *स्वास्थ्य के हिसाब से इसकी फली, हरी और सूखी पत्तियों में कार्बोहाइड्रेट , प्रोटीन , कैल्शियम , पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम,
विटामिन-ए , सी और बी-काम्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में पाई जाती है
 *इनका सेवन कर कई बीमारियों को बढ़ने से रोका जा सकता है, इसका बॉटेनिकल नाम ‘ मोरिगा ओलिफेरा ‘ है हिंदी में इसे सहजना , सुजना , सेंजन और मुनगा नाम से भी जानते हैं.
 *जो लोग इसके बारे में जानते हैं , वे इसका सेवन जरूर करते हैं
*सहजन में दूध की तुलना में चार गुना कैल्शियम और दोगुना प्रोटीन पाया जाता है.
* ये हैं सहजन के औषधीय गुण सहजन का फूल पेट और कफ रोगों में , इसकी फली वात व उदरशूल में , पत्ती नेत्ररोग , मोच , साइटिका , गठिया आदि में उपयोगी है
 *इसकी छाल का सेवन साइटिका , गठिया , लीवर में लाभकारी होता है। सहजन के छाल में शहद मिलाकर पीने से वात और कफ रोग खत्म हो जाते हैं
 *इसकी पत्ती का काढ़ा बनाकर पीने से गठिया , साइटिका , पक्षाघात , वायु विकार में शीघ्र लाभ पहुंचता है। साइटिका के तीव्र वेग में इसकी जड़ का काढ़ा तीव्र गति से चमत्कारी प्रभाव दिखता है.
 *मोच इत्यादि आने पर सहजन की पत्ती की लुगदी बनाकर सरसों तेल डालकर आंच पर पकाएं और मोच के स्थान पर लगाने से जल्दी ही लाभ मिलने लगता है |

 *सहजन की सब्जी के फायदे.
 •••••••••••••••••••••••••••••••••

सहजन के फली की सब्जी खाने से पुराने गठिया , जोड़ों के दर्द , वायु संचय , वात रोगों में लाभ होता है।
 इसके ताजे पत्तों का रस कान में डालने से दर्द ठीक हो जाता है साथ ही इसकी सब्जी खाने से गुर्दे और मूत्राशय की पथरी कटकर निकल जाती है,
.
*इसकी जड़ की छाल का काढ़ा सेंधा नमक और हिंग डालकर पीने से पित्ताशय की पथरी में लाभ होता है
 *सहजन के पत्तों का रस बच्चों के पेट के किड़े निकालता है और उल्टी-दस्त भी रोकता है
 *ब्लड प्रेशर और मोटापा कम करने में भी कारगर सहजन का रस सुबह-शाम पीने से हाई ब्लड प्रेशर में लाभ होता है
 *इसकी पत्तियों के रस के सेवन से मोटापा धीरे-धीरे कम होनेलगता है
 *इसकी छाल के काढ़े से कुल्ला करने पर दांतों के कीड़े नष्ट होते है और दर्द में आराम मिलता है
 *इसके कोमल पत्तों का साग खाने से कब्ज दूर होता है इसके अलावा इसकी जड़ के काढ़े को सेंधा नमक और हिंग के साथ पीने से मिर्गी के दौरों में लाभ होता है।
 *इसकी पत्तियों को पीसकर लगाने से घाव और सूजन ठीक होते हैं
*पानी के शुद्धिकरण के रूप में कर सकते हैं इस्तेमाल सहजन के बीज से पानी को काफी हद तक शुद्ध करके पेयजल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
 *इसके बीज को चूर्ण के रूप में
पीसकर पानी में मिलाया जाता है। पानी में घुल कर यह एक प्रभावी नेचुरल क्लेरीफिकेशन एजेंट बन जाता है यह न सिर्फ पानी को बैक्टीरिया रहित बनाता है , बल्कि यह पानी की सांद्रता को भी बढ़ाता है।
 *काढ़ा पीने से क्या-क्या हैं फायदे 
••••••••••••••••••••••••••
 कैंसर और पेट आदि के दौरान शरीर के बनी गांठ , फोड़ा आदि में सहजन की जड़ का अजवाइन , हींग और सौंठ के साथ काढ़ा बनाकर पीने का प्रचलन है यह भी पाया गया है कि यह काढ़ा साइटिका (पैरों में दर्द) , जोड़ों में दर्द , लकवा ,दमा,सूजन , पथरी आदि में लाभकारी है |
* सहजन के गोंद को जोड़ों के दर्द और शहद को दमा आदि रोगों में लाभदायक माना जाता है। आज भी ग्रामीणों की ऐसी मान्यता है कि सहजन के प्रयोग से वायरस से होने वाले रोग , जैसे चेचक के होने का खतरा टल जाता है
*शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
••••••••••••••••••••••••••••
सहजन में हाई मात्रा में ओलिक एसिड होता है , जो कि एक प्रकार का मोनोसैच्युरेटेड फैट है और यह शरीर के लिए अति आवश्यक है। सहजन में विटामिन-सी की मात्रा बहुत होती है। यह शरीर के कई रोगों से लड़ता है
 *सर्दी-जुखाम 
•••••••••••
 यदि सर्दी की वजह से नाक-कान बंद हो चुके हैं तो , आप सहजन को पानी में उबालकर उस पानी का भाप लें। इससे जकड़न कम होगी।
 *हड्डियां होती हैं मजबूत.
••••••••••••••••••
 सहजन में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है , जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसके अलावा इसमें आइरन , मैग्नीशियम और सीलियम होता है
 *इसका जूस गर्भवती को देने की सलाह दी जाती है , इससे डिलवरी में होने वाली समस्या से राहत मिलती है और डिलवरी के बाद भी मां को तकलीफ कम होती है, गर्भवती महिला को इसकी पत्तियों का रस देने से डिलीवरी में
आसानी होती है।
 *सहजन में विटामिन-ए होता है , जो कि पुराने समय से ही सौंदर्य के लिए प्रयोग किया आता जा रहा है।
 *इसकी हरी सब्जी को अक्सर खाने से बुढ़ापा दूर रहता है इससे आंखों की रोशनी भी अच्छी होती है।
 *यदि आप चाहें तो सहजन को सूप के रूप में पी सकते हैं इससे शरीर का खून साफ होता है |

अन्य उपयोग –

 1) . सहजन के फूल उदर रोगों व कफ रोगों में इसकी फली वात व उदरशूल में पत्ती नेत्ररोग, मोच ,शियाटिका ,गठिया आदि में उपयोगी है।2)  सहजन की जड़ दमा, जलोधर, पथरी,प्लीहा रोग आदि के लिए उपयोगी है तथा छाल का उपयोग साईटिका  ,गठिया,,यकृत आदि रोगों के लिए श्रेयष्कर है।

3) . सहजन के विभिन्न अंगों के रस को मधुर,वातघ्न,रुचिकारक, वेदनाशक,पाचक आदि गुणों के रूप में जाना जाता है
4) . सहजन के छाल में शहद मिलाकर पीने से वातए व कफ रोग शांत हो जाते है, इसकी पत्ती का काढ़ा बनाकर पीने से गठिया, शियाटिका ,पक्षाघात,वायु विकार में शीघ्र लाभ पहुंचता है\ साईं टिका के तीव्र वेग में इसकी जड़ का काढ़ा तीव्र गति से चमत्कारी प्रभाव दिखता है
5)  सहजन की पत्ती की लुगदी बनाकर सरसों तेल डालकर आंच पर पकाएं तथा मोच के स्थान पर लगाने से शीघ्र ही लाभ मिलने लगता है।6)  सहजन को अस्सी प्रकार के दर्द व बहत्तर प्रकार के वायु विकारों का शमन करने वाला बताया गया है।
7)  सहजन की सब्जी खाने से पुराने गठिया और  जोड़ों के दर्द व्  वायु संचय , वात रोगों में लाभ होता है।
8)  सहजन के ताज़े पत्तों का रस कान में डालने से दर्द ठीक हो जाता है।
9) .सहजन की सब्जी खाने से गुर्दे और मूत्राशय की पथरी कटकर निकल जाती है।
10) . सहजन की जड़ की छाल का काढा सेंधा नमक और हिंग डालकर पीने से पित्ताशय की पथरी में लाभ होता है।
11) . सहजन के पत्तों का रस बच्चों के पेट के कीड़े निकालता है और उलटी दस्त भी रोकता है।
12)  सहजन फली का रस सुबह शाम पीने से
उच्च रक्तचाप में लाभ होता है।
13)  सहजन की पत्तियों के रस के सेवन से मोटापा धीरे धीरे कम होने लगता है।
14) . सहजन. की छाल के काढ़े से कुल्ला करने पर दांतों के कीड़ें नष्ट होते है और दर्द में आराम मिलता है।
15) . सहजन के कोमल पत्तों का साग खाने से कब्ज दूर होती है।
16)   सहजन. की जड़ का काढे को सेंधा नमक और हिंग के साथ पिने से मिर्गी के दौरों में लाभ होता है।
17)  . सहजन की पत्तियों को पीसकर लगाने से घाव और सुजन ठीक होते है।
18)  सहजन के पत्तों को पीसकर गर्म कर सिर में लेप लगाए या इसके बीज घीसकर सूंघे तो सर दर्द दूर हो जाता है .
19)  सहजन के गोंद को जोड़ों के दर्द और शहद को दमा आदि रोगों में लाभदायक माना जाता है।
20)  . सहजन में विटामिन सी की मात्रा बहुत होती है। विटामिन सी शरीर के कई रोगों से लड़ता है खासतौर पर सर्दी जुखाम से। अगर सर्दी की वजह से नाक कान बंद हो चुके हैं तोए आप सहजन को पानी में उबाल कर उस पानी का भाप लें। ईससे जकड़न कम होगी।
21)  . सहजन में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है जिससे हड्डियां मजबूत बनती है। इसके अलावा इसमें आयरन , मैग्नीशियम और सीलियम होता है।
22)  .सहजन का जूस गर्भवती को देने की सलाह दी जाती है। इससे डिलवरी में होने वाली समस्या से राहत मिलती है और डिलवरी के बाद भी मां को तकलीफ कम होती है।23)   सहजन में विटामिन ए होता है जो कि पुराने समय से ही सौंदर्य के लिये प्रयोग किया आता जा रहा है। इस हरी सब्जी को अक्सर खाने से बुढापा दूर रहता है। इससे आंखों की रौशनी भी अच्छी होती है।
24)  सहजन का सूप पीने से शरीर का रक्त साफ होता है। पिंपल जैसी समस्याएं तभी सही होंगी जब खून अंदर से साफ होगा।
25) . सहजन के बीजों का तेल शिशुओं की मालिश के लिए प्रयोग किया जाता है। त्वचा साफ करने के लिए सहजन के बीजों का सत्व कॉस्मेटिक उद्योगों में बेहद लोकप्रिय है। सत्व के जरिए त्वचा की गहराई में छिपे विषैले तत्व बाहर निकाले जा सकते हैं।
26) . सहजन के बीजों का पेस्ट त्वचा के रंग और टोन को साफ रखने में मदद करता है।मृत त्वचा के पुनर्जीवन के लिए इससे बेहतर कोई रसायन नहीं है। धूम्रपान के धुएँ और भारी धातुओं के विषैले प्रभावों को दूर करने में सहजन के बीजों के सत्व का प्रयोग सफल साबित हुआ है।


सहजन का अचार




सहजन की फली का अचार बहुत स्वादिष्ट बनता है। सहजन की फली जब एकदम नरम होती है। उनके अन्दर बीज नहीं बन पाते एकदम कच्ची नरम मुलायम सहजन की फली से ही अचार बनता है।

आवश्यक सामग्री

  • सहजन (Drumstick) की फली - 300 ग्राम
  • नमक - 1 छोटी चम्मच
  • सरसों का तेल - 1/3 कप
  • नमक - 1 छोटी चम्मच
  • हींग - 2-3 पिंच
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • पीली सरसों दरदरी पिसी हुई - 2 टेबल स्पून
  • सिरका - 1 टेबल स्पून

विधि: -

अचार बनाने के लिये, सबसे पहले सहजन की फलियों को धोकर सुखाकर, 3/4 -1 इंच की लम्बाई में काट कर, एक छोटी चम्मच नमक मिला कर किसी डिब्बे में बन्द करके 3 दिन के लिये रख दीजिये.  रोजाना दिन में एक बार चम्मच से फलियों को चला कर ऊपर नीचे कर दीजिये.

3 दिन बाद नमक में रखी हुई सहजन की फली का अचार बनाइये.
तेल को पैन में डाल कर, अच्छा गरम कीजिये, गैस बन्द कीजिये और पैन को गैस से नीचे उतार कर रख लीजिये, तेल को थोड़ा ठंडा होने पर, हींग , हल्दी पाउडर, सोंफ पाउडर डालकर, मिक्स कर दीजिये, सहजन की फली डाल दीजिये, नमक लाल मिर्च पाउडर, सरसों पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर, सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स होने तक मिला दीजिये.  अचार में सिरका भी डालकर मिला दीजिये.

सहजन की फली का अचार तैयार है.  तैयार अचार को अच्छी तरह ठंडा होने के बाद कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भर कर रख लीजिये.  3 दिन में अचार खट्टा और बहुत स्वादिष्ट हो जाता है, सहजन की फली के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जाते हैं.

अचार को रोजाना दिन में एक बार चम्मच से ऊपर नीचे करते रहिये.
सहजन की फली के अचार को चपाती या परांठे के साथ परोसिये और खाइये.

सहजन की फली के अचार (Drumstick Pickle) को 1 -2 माह तक रख कर खाया जा सकता है.  अचार को और अधिक चलाने के लिये अचार में इतना सरसों का तेल गरम करके, ठंडा करके डाल दें कि अचार तेल में डूबा रहें.