Sunday, August 29, 2010

मेरी कलम से .....

मैंने यह ब्‍लाग अपने इष्‍ट मित्रों की प्रेरणा से प्रारम्‍भ किया है। यह ब्‍लाग उन सभी मित्रों को समर्पित है जिन्‍होंने मुझे जाने, अनजाने, प्रत्‍यक्ष या परोक्ष रूप से सम्‍बल दिया है। मैं कुछ मित्रों को विशेष धन्‍यवाद ज्ञापित करना चाहूंगा जिनकी प्रेरणा से मेरी लेखनी को विशेष बल मिला है।

इस ब्‍लाग के माध्‍यम से कुछ ज्ञान और कुछ विज्ञान की बातें करने का प्रयास होता रहेगा तथा साथ ही कुछ क्षणिकाओं एवं कविताओं से मनोरंजन का प्रयास भी करने की कोशिश होती रहेगी।

इस ब्‍लाग के बारे में टिप्‍पणीकारों का भी मैं सम्‍मान करूंगा। जिससे मुझे अपनी लेखनी की धार को तेज करने में सहयोग मिलेगा।

आपका अपना

(राजेश शर्मा)
वैज्ञानिक,
राष्‍ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्‍द्र

No comments:

Post a Comment