भारत के सिनेमा जगत के लीजेन्ड्स की लिस्ट तैयार की जायेगी ता हिन्दी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता एवं निर्माता -निर्देशक देव साहब का नाम सबसे पहले पायदान पर ही आयेगा। वह सच में ही बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे।
धर्मदेव आनंद, जो की देव आनंद के नाम से प्रसिद्ध है, का जन्म २६ सितम्बर १९२३ में गुरदास पुर (जो अब नारोवाल जिला, पकिस्तान में है) में हुआ और उनकी मृत्यु ४ दिसंबर २०११ को लंदन में हृद्याघात से हुआ। ये भारतीय सिनेमा के बहुत ही सफल कलाकार, निर्देशक और फिल्म निर्माता हैं। उनके पिता किशोरीमल आनंद पेशे से वकील थे। उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज लाहौर से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। देव आनंद के भाई, चेतन आनंद और विजय आनंद भी भारतीय सिनेमा में सफल निर्देशक रहे हैं। उनकी बहन शील कांता कपूर प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक शेखर कपूर की माँ है। भारत सरकार ने देव आनंद को भारतीय सिनेमा के योगदान के लिए २००१ में पद्मा भूषण और २००२ में दादा साहब फाल्के पुरस्कारों से सम्मानित किया।
देव आनंद काम की तलाश में मुंबई आये और उन्होंने मिलट्री सेंसर ऑफिस में १६० रुपये प्रति माह के वेतन पर काम की शुरुआत की! शीघ्र ही उन्हें प्रभात टाकीज़ एक फिल्म हम एक हैं में काम करने का मौका मिला! और पूना में शूटिंग के वक़्त उनकी दोस्ती अपने ज़माने के सुपर स्टार गुरु दत्त से हो गयी! कुछ समय बाद अशोक कुमार के द्वारा उन्हें एक फिल्म में बड़ा ब्रेक मिला! उन्हें बॉम्बे टाकीज़ प्रोडक्शन की फिल्म ज़िद्दी में मुख्य भूमिका प्राप्त हुई, और इस फिल्म में उनकी सहकारा थीं कामिनी कौशल, ये फिल्म १९४८ में रिलीज़ हुई और सफल भी हुई! १९४९ में देव आनंद ने अपनी एक फिल्म कम्पनी बनाई, जिसका नाम नवकेतन रखा गया, इस तरह अब वो फिल्म निर्माता बन गए! देव आनंद साहब ने अपने मित्र गुरुदत्त का डाइरेक्टर के रूप में चयन किया और एक फिल्म का निर्माण किया, जिसका नाम था बाज़ी, ये फिल्म १९५१ में प्रदर्शित हुई और काफी सफ़ल हुई! इसके बाद देव साहब नें कुछ भूमिकाएं निभाई जो कुछ नकरात्मक शेड लिए थीं! जब राज कपूर की आवारा पर्दर्शित हुई, तभी देव आनंद की राही और आंधिया भी प्रदर्शित हुईं! इसके बाद आई टेक्सी ड्राईवर, जो हिट साबित हुई! इस फिल्म में इनके साथ थीं कल्पना कार्तिक, जिन्होंने देव साहब के साथ विवाह किया, और १९५६ में इन्हें एक पुत्र हुआ, जिसका नाम सुनील आनंन्द रखा गया!
इसके बाद उनकी कुछ फिल्में आयीं जैसे, मुनीम जी, सी आई डी और पेइंग गेस्ट, उसके बाद तो हर नौजवान उनके स्टाइल का दीवाना हो गया और उनका स्टाइल अपनाने की कोशिश करता! १९५५ में उन्होंने उस ज़माने के एक और सुपर स्टार दिलीप कुमार के साथ काम किया, और फिल्म का नाम था इंसानियत. १९५८ में उनको फिल्म काला पानी के लिए बेहतरीन कलाकार के पुरस्कार से नवाज़ा गया ! इसके बाद उनके जीवन में सुरैय्या आईं, जिनके साथ उन्होंने ६ फिल्मो में काम किया! एक बार देव आनंद ने शूटिंग के दौरान सुरैया को पानी में डूबने से बचाया तब से वो उन्हें प्यार करने लगीं, लेकिन सुरैया की दादी धार्मिक कारणों से इनके रिश्ते के खिलाफ थीं! सुरैय्या आजीवन कुंवारी ही रहीं! देव आनंद ने अभी कुछ ही समय पहले स्वीकार किया, की वो उनसे प्यार करते थे, यदि उनकी शादी सुरैया के साथ हो गयी होती तो उनका जीवन शायद कुछ और ही होता!
१९६५ में उनकी पहली रंगीन फिल्म प्रदर्शित हुई, जिसका नाम था गाइड, ये एक मशहूर लेखक आर के नारायण अपन्यास पर आधारित थी, जिसका निर्माण उनके छोटे भाई विजय आनंद ने किया था, इस फिल्म में देव आनंद के साथ थीं वहीदा रहमान! ये फिल्म देव साहब ही बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जिसके बारे में कहा जाता है की अब दुबारा गाइड कभी नहीं बन सकती, ऐसी फिल्म सिर्फ एक बार ही बनती है!
उसके बाद उन्होंने विजय आनंद के साथ मिल कर एक और फिल्म का निर्माण किया, जिसका नाम था ज्वेल थीफ, इसमें उनके साथ थीं, वैजयंती माला, तनूजा, अंजू महिन्द्रू और हेलेन! इसके बाद उनकी अगली फिल्म थी जॉनी मेरा नाम, जो उस समय सफलतम फिल्मों में से एक थी! १९७० में बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म आई प्रेम पुजारी, जो सफल नहीं हुई, लेकिन अगले ही वर्ष उनके द्वारा निर्देशित फिल्म हरे राम हरे कृष्णा ने सफलता का स्वाद चखा इस फिल्म में उनकी खोज ज़ीनत अमान ने "जेनिस" नाम की लड़की का किरदार निभाया, जो माता पिता के तनाव से तंग आ कर हिप्पियों के समूह में शामिल हो जाती है! इसी वर्ष उनकी एक और फिल्म तेरे मेरे सपने प्रदर्शित हुई, जिसमें उनके साथ थीं मुमताज़, ये फिल्म ए.जे क्रोनिन के उपन्यास The Citadel पर आधारित थी, इस फिल्म को उनके भाई विजय आनंद द्वारा निर्देशित किया गया था! ज़ीनत अमान के बाद उनकी नयी खोज थी टीना मुनीम, जिनके साथ उन्होंने १९७८ में फिल्म देस परदेस का निर्माण किया, ये भी उनकी एक सफल फिल्म थी!
१९७७ में उन्होंने एक राजनितिक दल नेशनल पार्टी ऑफ़ इंडिया का निर्माण किया, जो की तत्कालीन प्रधान मंत्री श्रीमति इंदिरा गाँधी के खिलाफ था ! लेकिन ये राजनितिक दल ज्यादा समय तक नहीं रहा! देव आनंद की फिल्में उनके संगीत के कारण भी प्रसिद्ध है, उनकी फिल्मों का संगीत आज भी लोगों को मंत्र मुग्ध करता है! उन्होंने जिन संगीतकारों, लेखकों और गायकों के साथ काम किया उनमे से कुछ इस प्रकार हैं, शंकर-जयकिशन, ओ पी नैयर, कल्याण जी- आनंद जी, सचिन देव बर्मन, राहुल देव बर्मन, लेखक: हसरत जयपुरी, मज़रूह सुल्तानपुरी, नीरज, शैलेन्द्र, आनंद बख्शी, गायक: मोह्हमद रफ़ी, महेंद्र कपूर, किशोर कुमार, मुकेश आदि! सितम्बर २००७ में उनकी आत्मकथा रोमांसिंग विद लाइफ उनके जन्म दिवस के अवसर पर प्रदर्शित की गयी, जहाँ भारत के प्रधान मंत्री श्री मनमोहन सिंह जी भी उपस्थित थे!
देवानंद एक ऐसा नाम, जिसके लिए एक ही नाम फिट था- प्रेमपुजारी. सदाबहार देवानंद ने ज़िंदगी को जितनी खूबसूरती से जिया, वो मिसाल है ज़िंदादिली की, हौसले की, ज़िंदगी से मुहब्बत की। लेकिन आज भी जब स्टाइल की बात होती, तो आइकन देवानंद ही कहलाते। हरे रामा हरे कृष्णा की रीमेक का सपना अधूरा ही रह गया।


Sir,
ReplyDeleteNice ya to bahut aacha hai itna kabi nahi pata tha in ka bare mai Its so nice
धन्यवाद अतुल .....
ReplyDeleteRespected sir aap kaphi achchha likhate hai aur aapke under me work karne ke baad abhi kuchh dino me hi me vishwash ke saath kah sakkta hu ki aab ek achchhe insaan ke saath saath kabil officer aur achchha gyan har kshetra me rakhate hai. Mahendra pratap singh
ReplyDeleteits very true that when we talk about 'Style' the only one name in our mind that is DEV Anand.
ReplyDeletePraveen
सर जी, देव आनंद के साथ-साथ आपका भी जवाब नहीं....आप भी अद्वितीय प्रतिभा के धनी हैं....
ReplyDeleteThanks and congratulates to your views and deep knowledge about industry.
ReplyDeleteC.P.Gupta
cpgupta.2007@rediffmail.com
सच में एक युग का अन्त
ReplyDeletevery nice and useful presentation thanks so much,really this is end of a yug . whenever i watch Devanand's movie, I realise great ramance and exitement . we salute you Dev sahab!!!!!!!!!
ReplyDelete