Monday, August 27, 2012

स्‍वतन्‍त्रता दिवस पर विशेष ........


आजादी के जश्‍न में हिन्‍दू ने खेली होली
मुस्लिम ने मानाया ईद, ईसाइयों ने ईस्‍टर
तो सिखों ने भांगडा पाया ।
सब अपने धरम की धूनी रमाते रहे,
खुद को उच्‍च और दूसरे को तुच्‍छ बताते रहे।
आज हर कोई हो गया है दूर इतना,
कि मिल गया वैर वैमनस्‍यता को नया घर अपना।

मैं पंजाबी, मैं बंगला, मैं मराठा, मैं गुजराती,
सबने बना ली है अपनी अपनी नई पहिचान,
शायद ना रहा इन्‍हें भारत शब्‍द का भी भान,
खुद को आज भी जकडा देख, धरम और प्रान्‍त की बेडियों में,
भारत यही सोचता, यही पूछता होगा हम सबसे,
क्‍या मुझको मिली आजादी।

कहते हैं अंग्रजों ने भारत को कुछ इस कदर लूटा,

कि सोने की चिडिया का रंग हो गया कलूटा।
यह तो आधी सच्‍चाई है,
अंगेजों ने अपंग किया था, उसे काला करने की जहमत हमने खुद ही उठाई है।
मुझे था बस यही कहना,
कर दो आजाद बेडियां चुभती होंगी,  
भारत मां की सिसकियां हमसे यही कहती होंगी
धर्म और प्रान्‍त से बडी होती है राष्‍ट्रीयता,
तुम्‍हारा प्रान्‍त है भारत और धर्म तुम्‍हारी भारतीयता।

No comments:

Post a Comment