गजल को आम आदमी तक पहुंचाने वाले गजल सम्राट श्री जगजीत सिंह जी को मेरी अश्रुपूरित नेत्रों से विनम्र श्रद्धांजलि …
झरनों जैसी मखमली आवाज मेरे मन को ही नहीं वरन् अनेकानेक उनके चाहने वालों के दिलों को भी सदैव स्पंदित करती रहेगी। गहरे ब्रेन आघात के बाद मुम्बई के लीलावती अस्पताल में कल दिनांक 10/10/2011 को प्रात: 8 बजकर 10 मिनट पर इस जादुई आवाज के मालिक गजल सम्राट श्री जगजीत सिंह जी 70 वर्ष की आयु में अपने चाहने वालों की आंखें नम करके इस नश्वर संसार को अलविदा कहकर चले गये। जगजीत सिंह जी की स्मृतियां उनके हर चाहने वाले के दिल में सदैव उभरती रहेंगी...जगजीत सिंह जी के पिता सरदार श्री अमर सिंह धमानी पंजाब के रोपड़ जिले के दल्ला गांव के रहने वाले थे। उनकी मां बच्चन कौर पंजाब के ही समरल्ला के उट्टालन गांव की रहने वाली थीं। पिता जी नौकरी राजस्थान के श्रीगंगानगर में होने के कारण वह वहीं रहते थे। जगजीत सिंह जी का जन्म 8 फरवरी1941 को श्रीगंगानगर में हुआ था। उनकी बेसिेक शिक्षा गंगानगर के ही खालसा स्कूल में हुई थी। जालंधर के डी0ए0वी0 कालेज से स्नातक एवं कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से एम0ए0 किया था। इनके पहले संगीत गुरू गंगानगर के पंडित श्री छगनलाल शर्मा थे तथा बाद में सैनिया घराने के उस्ताद जमाल खान साहब से ख्याल, दादरा, ध्रुपद आदि की शिक्षा ग्रहण की। सन् 1965 में मुम्बई आकर अपना सफर शुरू किया। 1967 में चित्रा सिंह जी से शादी के पवित्र बंधन में बंध गये। जगजीत सिंह जी की पहली एलबम ‘द अनफॉरगेटेबल्स’ 1976 में एच0एम0वी0 ने लांच की जो बेहद हिट रहा था। इसके बाद एक के बाद एक अनेक एलबम आते रहे।
इनके कुछ प्रमुख एलबम हैं ...
1- माइल स्टोन (1980)
2- मेरी तन्हाई (1981)
3- ए साउन्ड अफेयर (1985)
4- इकोज (1986)
5- विआन्ड टाइम (1987)
6- मिर्जा ग़ालिब (1988)
7- सम वन सम व्हैयर (1990)
8- होप (1991)
9- कहकशां (1992)
10- इन सर्च (1992)
11- सज़दा (1992)
12- चिराग (1993)
13- इनसाइट (1994)
14- कम अलाइव (1998)
15- मरासिम (1999)
कहां तुम चले गये ...
चिट्ठी ना कोई सन्देश
चिट्ठी ना कोई सन्देश
जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गये !
चिट्ठी ना कोई सन्देश
जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गये!
चिट्ठी ना कोई सन्देश
जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गये!
इस दिल पे लगा के ठेस जाने वो कौन सा देश
जहां तुम चले गये!!!
इक आह भरी होगी हमने ना सुनी होगी
जाते जाते तुमने आवाज तो दी होगी
हर वक़्त यही है गम. उस वक़्त कहां थे हम
कहां तुम चले गये
चिट्ठी ना कोई सन्देश
जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गये!
इस दिल पे लगा के ठेस जाने वो कौन सा देश
जहां तुम चले गये!!!
हर चीज़ पे अश्कों से लिखा है तुम्हारा नाम
ये रास्ते घर गलियां तुम्हें कर ना सके सलाम
है दिल में रह गई बात, जल्दी से छुडा कर हाथ
कहां तुम चले गये!
चिट्ठी ना कोई सन्देश
जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गये!
इस दिल पे लगा के ठेस जाने वो कौन सा देश
जहां तुम चले गये!!!
अब यादों के कांटे इस दिल मे चुभते हैं
ना दर्द ठहरता है ना आंसू रुकते हैं
तुम्हे ढूंढ रहा है प्यार हम कैसे करें इक़रार
कहां तुम चले गये!
चिट्ठी ना कोई सन्देश
जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गये!
इस दिल पे लगा के ठेस जाने वो कौन सा देश
जहां तुम चले गये!!!
जवाब नहीं था उनका...भगवान् को अच्छे लोगों की इतनी जरुरत क्यों होती है??? सही में कितना दर्द देती है ये ग़ज़ल..चिट्टी न कोई सन्देश, जाने वो कौन स देश, जहाँ तुम चले गए.....कितनी असीम शांति देती हैं उनकी गजले...मन चाहता है सुनते रहो-२ कभी ख़तम न होने वाली शाम की तरह...अथाह समन्दर..
ReplyDeleteWe will always miss him :(
ReplyDeletewe always remamber in my heart and singing your GAZAL
ReplyDeleteबहुत शानदार!!!!!!!!!!! वास्तव में जगजीत साहब ने ग़ज़ल को आम आदमी की पहुँच में ला दिया अन्यथा ग़ज़ल तो कुछ ख़ास लोगों तक सीमित थी|
ReplyDelete