कच्चे आम का पना या कैरी का पना गर्मियों
के मौसम में सर्वाधिक पसन्द किये जाने वाला पारम्परिक भारतीय
पेय है, आम का पन्ना बहुत
ही स्वादिष्ट होता है। जब गर्मियाँ अपने चरम पर हों तब आप आम का पन्ना बनाकर पी
सकते हैं। गर्मियों में आपके शरीर को लू से बचाने
और आपके शरीर के तापमान को स्थिर रखने में आम का पना बहुत सहायक होता है। यह आपके शरीर को शीतलता व तरावट भी
देता है। इसे बनाना ना केवल बेहद आसान है
बल्कि यह बहुत जल्दी भी बन जाता है।
·
पन्ना - 8-10 गिलास
·
समय - 25 मिनट
सामग्री:
·
कच्चे आम - 300 ग्राम (मीडियम आकार
के 2 - 3 आम)
·
भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच
·
काला नमक -
स्वादानुसार (2 छोटी चम्मच)
·
काली मिर्च - एक
चौथाई छोटी चम्मच
·
चीनी – 100 से 150 ग्राम (आधा से पौन कप)
·
पोदीना – 15 से 20 पत्तियाँ
विधि:
कच्चे आम को उपलों
की आग में दबा कर भून लेते हैं और फिर इन भुने हुए कच्चे आमों से आम का पन्ना बना
सकते हैं। परन्तु आग पर न भूनकर आजकल हम कच्चे आम को उबाल कर पीस लेते हैं और फिर इनसे आम का पन्ना
बना लेते हैं। लेकिन उबले हुए आमों को छील कर उनका गूदा निकालने की जगह कच्चे आमों
को उबालने से पहले ही छील लेना ज्यादा सुविधाजनक होता है।
इसके लिये सबसे
पहले कच्चे आमों को धोकर उन्हें छील लीजिये और फिर उनकी गुठलियों से गूदे को अलग
करके एक कप पानी में डालकर उबाल लीजिये। अब मिक्सी में ये उबला हुआ गूदा, चीनी, काला नमक और पोदीने की पत्तियाँ डालकर
अच्छी तरह से पीस लीजिये और फिर इसमें एक लीटर ठंडा पानी मिला कर इसे छलनी में छान
लीजिये।
आम का पन्ना तैयार
है। अब इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर व काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाइये और फिर
बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा परोस कर पीजिये।
नोट : यदि आप चाहें तो इस आम के पन्ने
को पोदीने की पत्तियों से सजा कर भी परोस सकते हैं।
No comments:
Post a Comment