बेल का शरबत :-
सामग्री - 5 Glasses के लिये
सामग्री - 5 Glasses के लिये
बेल - 1 बडा (1 – 1.5 कि0ग्रा0)
चीनी - 1/2 बाउल (आप शहद भी ले सकते हैं)
नींबू रस - 4 चाय के छोटे चम्मच
जीरा - 1/2 चम्मच
(भुना और पिसा)
काला नमक - 1/2 चम्मच
विधि -
1) बेल को तोड़कर उसका गूदा निकाल लें। बीजों को सावधानीपूर्वक निकाल दें। पल्प को मिक्सी में ग्राइन्ड कर लें।
2) इसके बाद चीनी, नींबू का रस, भुना
जीरा और काला नमक डाल कर मिश्रण को मिक्सी में चला लें।
3) इसके बाद इसे बडे बाउल में छान लें।
इस मिश्रण में ठंडा पानी बौर कुटा हुआ बर्फ मिलायें और स्वादिष्ट और ताज़ा बेल का शर्बत सर्व करें।
नोट - इसे बीजों के साथ
ग्राइन्ड न करें अन्यथा इसका स्वाद कडवा हो जायेगा। .
बेल के शरबत के फायदे-
Ø ये पेट को बहुत ठंडा रखता है।
Ø ये आसानी से डायजेस्ट होने वाला है।
Ø इसके सेवन से गैस और कब्ज की समस्या दूर होती है।
Ø बेल का शरबत टीनेजर्स और यंग एडल्ट्स के लिए बहुत अच्छा है. इतना ही नहीं, 30 से कम उम्र के लोग बेल का शरबत आसानी से पी सकते हैं।
Ø खून साफ करने में मदद करता है।
Ø बेल एक ऐसा फल है जो पेड़ से टूटने के बाद भी कई दिन तक सही रहता है।
Ø बेल में कई न्यूट्रिशंस जैसे प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन C उच्चे मात्रा में पाया जाता है।
Ø बेल के पल्प में vitamin A, vitamin B, dietary fibres और calcium होता है।
Ø एक पका बेल अपने रेचक प्रभावर के के लिये जाना जाता है। यह कई जठरांत्र संबंधी समस्याएं ठीक करनेए आंत्र आंदोलनों को नियमित करने तथा पुराने कब्ज को ठीक करने लिये भी जाना जाता है।
Ø बेल फलों के रस में उपचार गुण हैं, यह पेट की श्लेष्म पर एक परत बनाता है और पेट के अल्सर को भर देता है।
Ø अध्ययनों से पता चला है कि बेल का तेल 21 प्रकार के बैक्टीरियों से लड़ सकता है।
Ø यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।
किन लोगों के लिए नुकसानदायक है बेल का शरबत-
Ø बेशक बेल का शरबत गर्मियों में बहुत फायदा करता है लेकिन डायबिटीज के मरीजों को बेल का शरबत नहीं पीना चाहिए क्यों कि इसको बनाते समय इसमें चीनी डाली जाती है।
Ø हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं या इसकी दवा चल रही है तो ऐसे लोगों के लिए भी बेल का शरबत नहीं है।
Ø कार्डियाक पेशेंट हैं तो बिल्कुल ना लें बेल का शरबत। अगर आप बेल का शबरत ले रहे हैं तो डॉक्टर से जरूर बात करें। दरअसल, बेल का शरबत बॉडी को वॉटर लेवल चेंज करता है।
Ø डॉ. के अनुसार अगर आप कोई दवा ले रहे हैं या फिर आपकी उम्र 30 से अधिक है तो आपको बेल का शबरत लेते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
Ø बेशक आप एकाध गिलास बेल का शरबत पी सकते हैं लेकिन रोजाना डायट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से जरूर कसंल्ट करें।

No comments:
Post a Comment